Kishanganj News: पूर्व विधायक पहुंचे मिर्चानबस्ती, पीड़ित युवक के परिजनों से मिले
Kishanganj News: पूर्व विधायक पहुंचे मिर्चानबस्ती, पीड़ित युवक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक पहुंचे मिर्चानबस्ती, पीड़ित युवक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक पहुंचे मि

Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता सीमांचल सहित कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न गांव टोले से बड़ी संख्या में युवक रोजी रोजगार और नौकरी के लिए खाड़ी देशों, सउदी , कतर, दुबई व देशों में जाते हैं । अपने घर की स्थिति को अच्छी करने और नियमित काम मोटी पगार के साथ करने के लिए विदेश जाने का इस क्षेत्र में ट्रेंड है। बड़ी संख्या में युवक विदेशों में काम कर क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन कई बार युवकों को विदेश भेजने वाले एजेंट वीजा को लेकर काफी दिक्कत हो जाती है,कुछ को टूरिस्ट वीजा देकर विदेश में बुला लिया जाता है। विदेश बुलाने के बाद काम और वेतन भी कई बार बदल जाता है। अभी इस समय सीमांचल सहित कोचाधामन प्रखंड के कुछ युवक दुबई में एजेंट की कमी के कारण फंस गए है,इनमें कोचाधामन प्रखंड के पूरनदाहा पंचायत के मिर्चान टोली गांव के 25 वर्षीय मो. सलमान, 27 वर्षीय मो. रब्बान, 28 वर्षीय अबु अजहर तथा 24 वर्षीय नासिर उर्फ लाल बाबू दुबई में फंसे हुए है。
पीड़ित परिवारों की स्थिति
गुरुवार की संध्या कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम मिर्चान गांव पहुंच दुबई में फंसे युवकों के परिजनों से मिल वस्तुस्थिति कि जानकारी ली। इस दौरान परिजन काफी चिंतित और परेशान दिखे। परिजनों ने कहा कि किसी तरह कर्ज लेकर बच्चों को विदेश भेजा लेकिन एजेंट ने हमलोग के साथ धोखाधड़ी कर दी और चारों युवक दुबई में फंस गए है और घर लौटने की गुहार वीडियो कॉल के माध्यम से कर रहे हैं।
राजनीतिक समर्थन
कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने विदेश में फंसे कोचाधामन प्रखंड के चारों युवकों के परिजनों से मिल इस संबध में उचित सहयोग करने का भरोसा दिलवाया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले के एक एजेंट के द्वारा सैकड़ों युवाओं से विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की गई,जिसमें अभी कई लोग फंसे हुए, परिजनों से मिलने के बाद किशनगंज व पूर्णिया एसपी से मिल इस पूरे मामले से अवगत कराते हुए उचित व नियम संगत कार्यवाही की मांग करेंगे। वही स्थानीय जिप सदस्य प्रतिनिधि कैसर राही भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी के नाम पर एजेंट के द्वारा अबतक सैकड़ों युवाओं को ठगा जा चुका है, लोग कर्ज लेकर अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए रुपया देते है। लेकिन ठगी होने के बाद उनके पास विकट स्थिति हो जाती है।


