क्षेत्रीय सम्मेलन में ठाकुरगंज विधानसभा के प्रतिनिधि हुए शामिल
पूर्णिया में सनातन बोर्ड परिषद् का क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें किशनगंज जिले के संयोजकों ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन की रणनीति, गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा, और अवैध घुसपैठ पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज में एकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

ठाकुरगंज, निज संवाददाता पूर्णिया में रविवार को सनातन बोर्ड परिषद् के क्षेत्रीय सम्मेलन में किशनगंज जिले के लोकसभा, विधानसभा तथा प्रखंड स्तर के संयोजक शामिल हुए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए परिषद् के बिहार प्रभारी एवं बिहार समन्वयक मुनचुन झा, बिहार सह-समन्वयक जयप्रकाश यादव तथा पूर्णिया प्रमंडल समन्वयक दीपक सिंह ने संगठन की भावी रणनीति एवं विस्तार पर चर्चा की। वक्ताओं ने सनातन बोर्ड को आयोग की मान्यता देने, गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्रदान करने तथा अवैध घुसपैठ की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में किशनगंज लोकसभा संयोजक बिजली सिंह, जिला संयोजक शालीग्राम झा, ठाकुरगंज विधानसभा संयोजक अनिल महाराज सहित अमित सिन्हा, अनवीर गणेश एवं गोपाल गणेश ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज में एकता को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान आगामी दिनों में परिषद् की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर सहमति बनी। सम्मेलन का समापन संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


