जनता दरबार में एक मामला निष्पादित
किशनगंज में शनिवार को जमीनी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों ने अपने विवादों को सुलझाने के लिए आवेदन दिए। 10 बजे से शुरू हुए इस दरबार में एक मामले का निष्पादन किया गया, जबकि चार नए मामले दर्ज हुए और पुराने मामलों में सुनवाई हुई।

किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया।वहीं कुल चार नए मामलों में आवेदन पड़े। साथ ही पुराने मामले में भी सुनवाई हुई।वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। किशनगंज सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था। कुछ मामलों में सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी ,दूसरी तिथि दी गई।
सीओ राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


