जनता दरबार में निपटाए गए मामले
किशनगंज में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में कई मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ राहुल कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार में 4 नए मामले और पुराने विवादों की सुनवाई हुई।

किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था। इस समय अंचल परिसर में फरियादियों की भीड़ जुटने लगी थी। जिसमें आधा दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया।वहीं कुल चार नए मामलों में आवेदन पड़े। साथ ही पुराने मामले में भी सुनवाई हुई।वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया।
कुछ मामलों में सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी ,दूसरी तिथि दी गई। किशनगंज सीओ राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है।दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते है। जिसमें थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


