कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पोठिया प्रखंड के 40 बूथों पर सुनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और संजय उपाध्याय ने ग्रामीणों के साथ संवाद...

पोठिया, निज संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम पोठिया प्रखंड के 40 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थनीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। मन की बात को लेकर रविवार को पोठिया प्रखंड के तीन मंडल पोठिया, पहाड़कट्टा व छत्तरगाछ मंडल में मंडल अध्यक्षों के अध्यक्षता व 20 सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद संजय उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो,दूरदर्शनऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। पोठिया प्रखंड के शीलपुर पंचायत के बूथ संख्या 121 एवं 122 में 20 सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर मंडल अध्यक्ष व पार्टी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठकर सुना । मन की बात पर संजय उपाध्याय ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान शीलतपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में 20 सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष राहुल यादव,राजकुमार कर्मकार, दिलीप टुडू,दुलाल मरांडी,राजू राम,पोठिया कन्या विद्यालय में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विष्णु देव सिंह, अमीन मुर्मू,विद्यानंद रजक,वहीं पोठिया बाजार में राजेश्वर साह,अमन सिंह,संजीत साहा,दीपक कामती,पिन्टू साहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।