
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल, 5456 परीक्षार्थी होंगे शामिल
किशनगंज, एक प्रतिनिधि। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल, परीक्षार्थी होंगे शामिलनवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल, परीक्षार्थी होंगे शामिलनवोदय विद्या
किशनगंज, एक प्रतिनिधि। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश चयन परीक्षा 2026 को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जिले के कुल 5,456 छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। शनिवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों परीक्षा आयोजित होगी। सेंट जेवियर्स केंद्र पर 391, बाल मंदिर 432, यूएमएस फुलवारी 228, नेशनल हाई स्कूल 504, सरदार गोपाल 320, एम एस चकला 621, लाइन उर्दू 504 , यूएमएस ग़ाछपाड़ा 312, जगन्नाथ एमएस 268, बेथल मिशन स्कूल 388, इंटर हाईस्कूल 696, इंटर हाई स्कूल 552 तथा प्रताप मिडिल स्कूल में 240 छात्र छात्राएं परीक्षा में उपस्थित होंगे।

कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने के लिए गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षक तथा केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। जिसमें प्रभारी प्राचार्य जीसी दास ने सभी केंद्राधीक्षक को बताया कि परीक्षा में बच्चों को प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जिसमें आधार कार्ड या स्कूल से निर्गत पहचान पत्र दे सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश 10.30 बजे से सुबह से शुरू होगा। 11.15 प्रश्नपत्र दिया जाएगा तथा 11.30 बजे से 1.30 बजे परीक्षा चलेगी यानी बच्चे 11.30 बजे से लिखना शुरू करेंगे। यदि कोई छात्र या छात्रा 11.30 बजे के अंदर केंद्र पर आते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने कहा कि शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


