Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsPregnant Woman Dies Due to Negligence in Kishanganj Nursing Home
निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संक्षेप:

किशनगंज । एक प्रतिनिधिनिजी नर्सिंग होम में प्रसूता मौत, परिजनों ने कियानिजी नर्सिंग होम में प्रसूता मौत, परिजनों ने कियानिजी नर्सिंग होम में प्रसूता म

Wed, 10 Sep 2025 03:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज । एक प्रतिनिधि तीन दिन पहले पूरब पाली के एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत के बाद फिर मंगलवार को पश्चिम पाली स्थित एक क्लिनिक में एक और प्र्रसूता ने दम तोड़ दिया। किशनगंज शहर से सटे किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क किनारे रहमानी कॉलोनी के निकट एक निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को प्रसूता महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया। परिजनों ने बताया बंगाल के दालकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ससारखोल निवासी शमर हुसैन की 22 वर्षीय नुरसेदा का मौत नर्सिंग होम के डॉक्टर एवं कर्मियों के लापरवाही से हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों ने बताया कि सोमवार को गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव के लिए नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था, सोमवार शाम ऑपरेशन से स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ। उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ती गई तो मंगलवार दोपहर को प्रसूता महिला दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि गलत ढंग से इलाज करने तथा नर्सिंग होम के डॉक्टर एवं कर्मी द्वारा लापरवाही बरतने के वजह से प्रसूता की मौत हुई है। मामले की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय हो कि शहर से लेकर गांव तक नियम कायदे को ताक पर रख कर निजी नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही के कारण मरीजों की मौत हो जा रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना लाइसेंस के सरकारी मानक को ताक पर रख कर ऐसे नर्सिंग होम की जांच कर कड़े कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति दिन ब दिन भयावह होती जा रही है।