कांग्रेस कार्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन
किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू...

किशनगंज। एक संवाददाता
किशनगंज कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके स्मृति में कांग्रेस प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से किशनगंज सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, किशनगंज सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, बूथ कमिटी जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर, नगर अध्यक्ष सजल साहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार साह, महिला कांग्रेस नेत्री इला देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुल्फेकार अहमद, महिला प्रखंड अध्यक्ष साहिदा बेगम, कांग्रेस महासचिव आदर्श कुमार साह, कांग्रेस नेता सुमेन्द्र बहादुर, जिला महासचिव तौसीफ अंजार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहराब आलम,कांग्रेस नेता गौरव कुमार, युवा कांग्रेस जिला संयोजक वसीम अख्तर, कोचाधामन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो नासिर आलम, युवा कांग्रेस नेता अतुल कुमार, कोचाधामन युवा कांग्रेस विधानसभा संयोजक मो. शहंशाह, युवा कांग्रेस नगर सचिव शुभम कुमार दास, पंचायत अध्यक्ष अफारुल हक, कांग्रेस नेता तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।
