10 हजार रुपए देकर एनडीए ने खरीदा वोट: प्रशांत किशोर

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए चुनाव नहीं जीत पाएगा और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने शराबबंदी को फर्जी कानून बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की। किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधारने और राज्य को अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया।

10 हजार रुपए देकर एनडीए ने खरीदा वोट: प्रशांत किशोर

किशनगंज, संवाददाता। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि हमने पहले ही कहा था, एक तो एनडीए जीतेगा नहीं, अगर जीता तो नीतीश कुमार सीएम रहेंगे नहीं। अगर 10 हजार रुपए देकर एनडीए ने वोट नहीं खरीदा होता, इलेक्शन कमीशन की मदद नहीं होती तो उन्हें इतनी सीटें नहीं आतीं। इसमें जिन लोगों ने योगदान दिया उसके जो आका हैं सत्ता उनके हाथ में है। सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप राज्य के सीएम हैं, कम से कम सही बता दें आपकी योग्यता क्या है। फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दिखाता है।

प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत किशनगंज पहुंचे थे। उन्होंने शराबबंदी पर कहा कि इस फर्जी कानून को बंद करना चाहिए। इसका लाभ भ्रष्ट माफिया-अफसरों को है। इसे बंद कर इसका लाभ पढ़ाई, बिहार नवनिर्माण के लिए हो। इससे पूर्व उन्होंने जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं -कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शिक्षा-व्यवस्था हो, बिहार को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए, जिस संकल्प के साथ इस अभियान को शुरू किया था, उस अभियान की शुद्धता में कोई कमी नहीं आएगी। जन सुराज से जुड़े हुए हर व्यक्ति पूरी तरह से उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो भी बन पड़ेगा जन सुराज से जुड़ा हुआ व्यक्ति वो काम करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को सत्ता चलाने का आदेश दिया है और राजद के लोगों को विपक्ष की भूमिका की जिम्मेदारी दी है। जन सुराज को भी लोगों ने वोट दिया, जनता के आदेश को हमने स्वीकार किया है, ऐसे में हम जनता के बीच रहेंगे, समाज को सुधारने का काम करते रहेंगे।मौके पर किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, अबू अ़फ्फान फारूकी, इकरामुल हक, चन्दा देवी, बबीता देवी, राम प्रसाद, प्रमुख गुलाम हसनैन, प्रोफेसर जमील अख्तर, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अंबेरा खातून, तौकीर रहमान, हाजी महमूद साहब, चंदन कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।