टेढ़ागाछ में 7 घंटे गुल रही बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

टेढ़ागाछ में 7 घंटे गुल रही बिजली टेढ़ागाछ में 7 घंटे गुल रही बिजली टेढ़ागाछ में 7 घंटे गुल रही बिजली टेढ़ागाछ में 7 घंटे गुल रही बिजली

टेढ़ागाछ में 7 घंटे गुल रही बिजली

टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ के स्थानीय विद्युत सब-स्टेशन अंतर्गत आने वाले इलाकों में शुक्रवार को लगभग सात घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सुबह से गायब बिजली शाम को करीब 5 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान उमस भरी गर्मी के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रही। 33केवी मुख्य संचरण लाइन (ट्रांसमिशन लाइन) में तकनीकी खराबी। पेयजल संकट के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि 33केवी लाइन में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। फॉल्ट का पता लगाकर उसे ठीक करने में विद्युत कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

खराबी दुरुस्त होने के बाद शाम लगभग 5 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारू रूप से चालू कर दी गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।