Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsPolitical Maneuvering in Bahadurganj Leaders Switch Allegiances

बहादुरगंज में कई नेताओं ने बदला है पाला

बहादुरगंज में कई नेताओं ने बदला है पाला बहादुरगंज में कई नेताओं ने बदला है पाला बहादुरगंज में कई नेताओं ने बदला है पाला

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजTue, 14 Oct 2025 03:49 AM
share Share
Follow Us on
बहादुरगंज में कई नेताओं ने बदला है पाला

बहादुरगंज। निज संवाददाता क्षेत्र में कई नेताओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि पाला बदल से अछुता नहीं रहा है। वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई नेताओं की पाला बदल राजनीतिक मजबुरी रही है या फिर अन्य मजबुरी समय दर समय क्षेत्र की जनता अपने स्मृति पटल पर कायम रखे हुए है। विगत विधानसभा चुनाव में वर्ष 2020 में सीमांचल क्षेत्र अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम की धमाकेदार जीत की चर्चा के चंद महीनों में चार एआईएमआईएम पार्टी विधायक द्वारा पाला बदलकर राजद में शामिल होना क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक चर्चा में शुमार हो गया था। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हालात के मद्देनजर पूर्व दिवंगत सांसद सह सीमांचल के कद्दावर नेता मो. तस्लीमउद्दीन राजद से जदयू एवं जदयू से पुन: राजद में पाला बदल कर अपनी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का एहसास कराने में सफल रहे थे।

क्षेत्र में राजनीति का पहिया कभी गाड़ी पर नाव और कभी नाव पर गाड़ी की कहावत को चरितार्थ कर पाला बदल से अछुता नहीं रहा है। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस के निवर्तमान विधायक मो. तौसीफ आलम वर्ष 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारने के बाद वर्ष 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व एआईएमआईएम से संभावित प्रत्याशी एवं वर्ष 2020 में एआईएमआईएम से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाले विधायक मो. अंजार नईमी राजद महागठबंधन से संभावित प्रत्याशी के तौर पर दावेदारी कर पाला बदल वाली राजनीति की परंपरा को जगजाहिर किया है।