
नेपाल में अशांति के बाद सीमावर्ती बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
दिघलबैंक, एक संवाददाता। नेपाल में अशांति के बाद बाजारों में पसरा रहानेपाल में अशांति के बाद बाजारों में पसरा रहानेपाल में अशांति के बाद बाजारों में पस
दिघलबैंक, एक संवाददाता। नेपाल में हाल ही में हुए भ्रष्टाचार के खुलासों और सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उत्पन्न राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता के मद्देनजर सीमावर्ती बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। नेपाल के बिगड़े हुए हालात के बाद सीमा पर बढ़ाये गये चौकसी का सीधा असर सीमावर्ती क्षेत्रों के बाजारों पर देखा जा रहा है।यही नहीं इसका अहर सईमावर्ती गांवों के आम जनजीवन पर भी पड़ा है। खासकर प्रखंड के सबसे बड़े सीमावर्ती मार्केट दिघलबैंक बाजार, जो नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर रहता है, वहां व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। दुकानदारों का कहना है कि रोज़मर्रा की बिक्री में अचानक से भारी गिरावट आ गई है।दिनभर

जिस बाजार में चहलपहल रहता था वह दिघलबैंक बाजार सूनसान नजर आ रहा है।यही नहीं बांसबारी चौक सहित अन्य कई चौक चौराहों पर भी नेपाल के वर्तमान परिस्थिति का असर साफ देखा जा रहा है।लोगों कि मानें तो यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही, तो इससे सीमावर्ती गांवों की आर्थिक स्थिति, व्यापार, और भारत-नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। इधर, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नेपाल से आने-जाने वालों पर निगरानी तेज कर दी है और बिना उचित कारण के नेपाल से आने वाले कई लोगों को सीमा पार करने से रोका जा रहा है।सीमावर्ती थाना कि पुलिस और एसएसबी आपस में समन्वय स्थापित कर सीमा पर लगातार नजर बनाये हुए है।नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सीमा पार से आने वाले लोगों की पहचान और जांच सख्ती से की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


