60 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Apr 07, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

60 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार 60 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार 60 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

60 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पौआखाली। एक संवाददाता सुखानी थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से कुल 60 लीटर 615 एमएल विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जप्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पुलिस को बंगाल की ओर से एक कार में शराब की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेलागुड़ी पेट्रोल पंप के समीप एनएच पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान सोमवार की सुबह करीब 3 बजे बंगाल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार से शराब की गंध आने पर गहन जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार चालक की पहचान वीरवल यादव (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस के अनुसार जप्त शराब की कुल मात्रा 60 लीटर 615 एमएल आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही थाना प्रभारी मनु कुमारी ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ सुखानी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। सीमावर्ती इलाके में विशेष चौकसी बरती जा रही है और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।