175 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त, आरोपी भागा

Feb 16, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

बहादुरगंज में शनिवार रात पुलिस ने 175 लीटर विदेशी शराब जब्त की। गुप्त सूचना पर चार पहिया वाहन की जांच के दौरान शराब बरामद हुई। चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की तफ्तीश जारी है।

175 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त, आरोपी भागा

बहादुरगंज। शनिवार देर रात गुप्त सुचना के तहत पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन में छिपाकर रखा 175 लीटर विदेशी शराब जब्त कर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार शनिवार की देर रात बंगाल सीमा गलगलिया के रास्ते चार पहिया वाहन में विदेशी शराब की तस्करी का गुप्त सुचना प्राप्त होने के उपरांत एन एच फोरलेन दारूल उलूम चौक के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन का चालक पुलिस को देखने के बाद वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर अंधेरे का लाभ उठाकर निकल भागने में सफल रहा पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर छिपाकर रखा 175 लीटर विदेशी शराब बरामद किया पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन और बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश जारी रखे हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;