नेपाल से लाई जा रही 417 बोतल नेपाली शराब जब्त

Mar 01, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के तहत शराब तस्करों के

नेपाल से लाई जा रही 417 बोतल नेपाली शराब जब्त

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के तहत शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में टेढ़ागाछ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेपाल से भारत लाई जा रही 417 बोतल नेपाली देशी शराब जप्त की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के शिशागाछी गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे यह कार्रवाई की गई। टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं और उसे क्षेत्र में खपाने की तैयारी में हैं।

सूचना मिलते ही गश्ती दल को सतर्क किया गया और त्वरित कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व स्वयं थाना अध्यक्ष ने किया। उनके साथ सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार, एसआई दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने शीशागाछी गांव के पास नाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन बोरा लदा हुआ आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने जब बोरे की तलाशी ली तो उसमें से कुल 417 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुई। जप्त की गई शराब और मोटरसाइकिल को थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तस्कर की पहचान की जा रही है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।