पुलिस सप्ताह पर पुलिस-पब्लिक जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन
पुलिस सप्ताह पर पुलिस - पब्लिक जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन पुलिस सप्ताह पर पुलिस - पब्लिक जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन

किशनगंज। संवाददाता पुलिस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को पुलिस सभागार में पुलिस-पब्लिक जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगो ने खुलकर अपनी बातें रखी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस -पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों से यह पूछा जा रहा था की पुलिसिंग को कैसे और भी सशक्त बनाया जाए। इस मौजूद लोग अपने अपने विचार प्रकट कर रहे थे। एसपी श्री कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना तथा स्थानीय समस्याओं पर खुली चर्चा कर उनका समाधान खोजना था।
इस कार्यक्रम में एसपी संतोष कुमार सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी संतोष कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने पुलिस-जनता सहयोग से अपराध मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। एसपी ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। एसपी ने कहा कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। हम हर शिकायत को गंभीरता से लेंगे और त्वरित कार्रवाई करेंगे। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावित लोग उपस्थित थे। जनता ने खुले मंच पर अपनी समस्याएं रखीं। इनमें ट्रैफिक व्यवस्था, नशा, महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल थे। जनसंवाद कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा, एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजा, किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन,ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार,अवर निरीक्षक सूरज कुमार,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टीसी जैन, व्यवसायी अनिल केजरीवाल, डॉक्टर आमिर मिन्हाज, तेज करण दफ्तरी, वरीय राजद नेता उस्मान गनी,रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा,राहत संस्था की सचिव फरजाना बेगम, नेहाल अख्तर आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



