बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट
पहाड़कट्टा थानाक्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च पहाड़कट्टा थानाक्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च पहाड़कट्टा थानाक्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च पहाड़कट्टा थानाक

पोठिया। गुरुवार को बकरीद पर्व मनाई जाएगी, पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। पुलिस प्रशासन द्वारा बकरीद पर्व शांति व सौहर्दपूर्ण मनाये जाने को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर प्रखंड के पोठिया,अर्राबाड़ी तथा पहाड़कट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर बकरीद पर्व शांति पूर्ण मनाए जाने की अपील की।
फ्लैग मार्च की तैयारी
इसी कड़ी के तकत मंगलवार रात 8 बजे पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च पहाड़कट्टा थाना परिसर से राजेश कुमार सिंह, यातायात पुलिस उपाधीक्षक किशनगंज, पंकज कुमार पुलिस इंस्पेक्टर ठाकुरगंज सर्किल,अंजय अमन पोठिया थाना अध्यक्ष,तथा फुलेन्द्र कुमार पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष के संयुक्त अभियान के तहत यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री सिंह के नेतृत में फ्लैग मार्च पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पनासी, खजूरबाड़ी,बलदियाहाट, सहित अलग-अलग चौक-चौराह होता हुए छतरगाछ बाजार में जाकर समाप्त हुई।
पुलिस का संदेश
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाये जाने के साथ साथ पुलिस महकमे ने पर्व के दौरान शांति, सौहार्द ओर आपसी भाईचारगी बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की। पर्व के दौरान सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचे,असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। अफवाहों से भी बचने की सलाह पुलिस प्रशासन ने लोगों को दी। इस प्रकार पुलिस प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारगी माहौल में मनाए जान की अपील की।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


