टेढ़ागाछ पुलिस ने 255 बोतल शराब पकड़ा
टेढ़ागाछ पुलिस ने 255 बोतल शराब पकड़ा टेढ़ागाछ पुलिस ने 255 बोतल शराब पकड़ा टेढ़ागाछ पुलिस ने 255 बोतल शराब पकड़ा टेढ़ागाछ पुलिस ने 255 बोतल शराब पकड़ा

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गश्ती दल का नेतृत्व असिस्टैंट सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम नेपाल के रास्ते भोजपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर गश्त कर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस वाहन को देखते ही घबराकर बाइक छोड़ दी और मौके का फायदा उठाकर मक्के के खेत की ओर भाग निकला।पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई पल्सर बाइक को कब्जे में लेकर तलाशी ली।
जांच के दौरान बाइक पर रखी तीन बोरियों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इसमें देशी नेपाली शराब कुल 255 बोतल शराब जप्त की गई। एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि तस्कर की पहचान के प्रयास जारी हैं और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


