पुलिस पर हमला मामले में 13 नामजद, 30-35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस पर हमला मामले में 13 नामजद, 30-35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप:

सरकारी कार्य में बाधा डालने, एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का लगा आरोप, एक महिला गिरफ्तार पुलिस पर हमला मामले में नामजद, 30-35 अज्ञात लोगोंपुलिस

Sep 08, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज। संवाददाता खगड़ा रेड लाइट के समीप वार्ड संख्या 33 में चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला मामले में सदर थाना में 13 नामजद व 30-35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। नामजद आरोपी में कुदरत,मुशर्रफ, बंगाली,नवाजु,लाल बानू, क्यूम सहित 13 लोग शामिल है। इसके अलावा 30 -35 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इन आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने, अनुसंधान में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूरे मामले में घटनास्थल से खगड़ा मछमारा निवासी शहनाज खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शहनाज आरोपी कुदरत की बहन बतायी जा रही है। चोरी मामले में मिले सुराग के आधार पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस बीते 26 अगस्त को शहर के लाइन मोहल्ले में विकास गुप्ता के घर से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी 60 हजार रुपए चोरी की घटित घटना मामले में सदर थाने में कांड संख्या 485/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। इसी मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अन्य नामों का खुलासा किया था। आरोपी द्वारा मिले सुराग के बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए खगड़ा मछमारा पहुंची थी। जहां पुलिस ने एक आरोपी कुदरत को हिरासत में ले भी लिया था। इसके बाद आरोपी के परिजन विरोध करते हुए हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों व परिजनों ने पुलिस पर हमला भी किया था। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक एक महिला के अलावे अन्य किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यहां बता दें कि रविवार को खगड़ा रेड लाइट के पास वार्ड संख्या 33 में चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। हमले में एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक सहित चार अवर निरीक्षक मामूली चोंट आयी थी। चोर गिरोह का सरदार है कुदरत व नजीम पूरे मामले में छापेमारी करने गये पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी मामले में पूर्व में पकड़े गये आरोपी से पूछताछ में खगड़ा माछमारा निवासी कुदरत व नजीम के नाम का खुलासा हुआ था। पुलिस अधिकारी की मानें तो आरोपी कुदरत व नजीम चोर गिरोह का सरदार है। बीते दिनों छापेमारी के दौरान कुदरत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन स्थानीय लोगों व परिजनों ने जबरदस्ती आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा कर भगा दिया। साथ ही पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की थी। बोले एसपी पुलिस पर हमले मामले में 13 नामजद व 30-35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए सदर थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। इसे गंभीरता से लिया गया है। पुलिस के काम में बाधा डालने सहित कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों को हर हाल में सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। - सागर कुमार, एसपी किशनगंज