स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
टेढ़ागाछ में पुलिस ने 12.2 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम विकाश कुमार साह है, जो 26 वर्ष का है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के आरोप में कार्रवाई शुरू की गई है।

टेढ़ागाछ। गश्ती के दौरान टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने 12.2 ग्राम स्मैक जैसे पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक काले रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 03:00 बजे वे सशस्त्र बल के साथ गश्ती पर निकले थे।
गश्ती के दौरान गिरफ्तारी
गश्ती करते हुए हजारी चौक पहुंचे तो करीब 03:30 बजे कलियागंज की ओर से एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से मैंने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकाश कुमार साह, उम्र 26 वर्ष, पिता सत्यनारायण साह, निवासी भोजपुर बलुआ, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज बताया।
तलाशी और बरामदगी
अपर थानाध्यक्ष ने साथ ही बताया कि जब मैंने तलाशी ली तो तलाशी के दौरान युवक के पीले जैकेट की दाहिनी जेब से एक उजले रंग के डिब्बे में 20 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ एवं एक काले रंग के पॉलिथीन में स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। वजन करने पर कुल 12.2 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ पाया गया। इसके अलावा पैंट से एक ओपो कंपनी का मोबाइल एवं एक हरे रंग का लाइटर भी बरामद हुआ। आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि आरोपी विकाश कुमार साह के विरुद्ध मादक पदार्थ रखने के आरोप में विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


