
पॉक्सो एक्ट का आरोपी मोतिहारी से गिरफ्तार
रेप व पॉक्सो एक्ट का मोतिहारी से गिरफ्ताररेप व पॉक्सो एक्ट का मोतिहारी से गिरफ्ताररेप व पॉक्सो एक्ट का मोतिहारी से गिरफ्ताररेप व पॉक्सो एक्ट का मोतिहा
पौआखाली, एक संवाददाता बुधवार को पौआखाली थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में पौआखाली थाना में दर्ज कांड संख्या 82/25 में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पौआखाली पुलिस ने प्राथमिकी में दर्ज नामजद अभियुक्त असेदुल शेख को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत निवासी एक 45 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते 24 सितंबर की सुबह उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसे पौआखाली थानाक्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठा एबीसी 4 में काम करने वाले असेदुल शेख, पिता जहेरूद्दीन, साकीन कूचबिहार, पश्चिम बंगाल निवासी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है।
5 अक्टूबर को नामजद आरोपी असेदुल शेख युवती को पौआखाली लेकर आया और उसे चौक पर छोड़कर भाग गया।जिसके बाद वह पुत्री को लेकर थाना आई और मामला दर्ज करवाया। मामले की बाबत पौआखाली थानाध्यक्ष अंकिता सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में एसआई महिमा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अनुसंधान एवं लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त असेदुल शेख को मंगलवार दिनांक 25/11/25 को मोतिहारी से गिरफ्तार कर पौआखाली लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




