1.03 लाख किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये

Mar 14, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज के खगड़ा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। करीब 1.03 लाख किसानों के खातों में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से योजना से जुड़ने की अपील की।

1.03 लाख किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये

किशनगंज। किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित जिला कृषि कार्यालय में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण भी किसानों और अधिकारियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किशनगंज जिले के करीब 1.03 लाख किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह राशि सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी।जिला

कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो किसान अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी खेती को मजबूत करना है। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने भी योजना के प्रति संतोष जताया और कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती के खर्चों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान, जिला क़ृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी राखी कुमारी, जिला क़ृषि विपणन पदाधिकारी शिवम कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक भवेश कुमार, सहायक निदेशक शशि कला शशि, सहायक निदेशक आदिल अनवर सहित कृषि विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी व किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।