गलगलिया थाना में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
गलगलिया थाना में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को शांति समिति की हुईगलगलिया थाना में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को शांति समिति की हुईगलगलिया थाना में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को

ठाकुरगंज एक संवाददाता। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बुधवार को गलगलिया थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलूस में डीजे का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार की शरारत या हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ और अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उपस्थित लोगों में सरपंच प्रतिनिधि मो. आरिफ, उप मुखिया महावीर राय, मुरारी सहनी, उप सरपंच प्रतिनिधि जय झा, भाजपा नेता अरुण सिंह, पंचायत समिति सदस्य पथरिया रामगोविंद महतो, मो. रजाक, मो. जाहिदुर्रमान, मो. अनीश, मो. जियाबुल, मो. जमशेद, मो. फुरकान, फिरोज खान, सोहेल अख्तर, मो. आलमगीर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




