होली पर्व को लेकर शांति समितिकी बैठक

Mar 03, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

होली पर्व को लेकर शांति समितिकी बैठक होली पर्व को लेकर शांति समितिकी बैठक होली पर्व को लेकर शांति समितिकी बैठक होली पर्व को लेकर शांति समितिकी बैठक

होली पर्व को लेकर शांति समितिकी बैठक

ठाकुरगंज। निज संवाददाता होली पर्व को लेकर सोमवार को सीमावर्ती गलगलिया एवं कुर्लीकोट थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। गलगलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा बाइकर्स गैंग और ओवरस्पीड वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में माह-ए-रमजान चल रहा है, ऐसे में होली के अवसर पर किसी भी समुदाय की आस्था को ठेस न पहुंचे, इसका सभी को विशेष ध्यान रखना होगा। बंगाल एवं नेपाल बॉर्डर समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं, लेकिन अनावश्यक जमावड़ा और हुड़दंग से बचें। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्व के दौरान संभावित समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इधर, कुर्लीकोट थाना में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जहां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। गलगलिया थाना की बैठक में सअनि भूषण झा, भातगांव-गलगलिया बॉर्डर के सहायक कमांडेंट पीयूष, नेमुगुरी बीओपी के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं कुर्लिकोट थाना की बैठक में बिजली सिंह, शिव कुमार, शौकत अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।