Kishanganj News: ईद - मिलाद -उन -नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: ईद - मिलाद -उन -नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ईद - मिलाद -उन -नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ईद - मिलाद -उन -नबी को लेकर शांति समिति

Kishanganj News: ईद - मिलाद -उन -नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता आगामी ईद - मिलाद - उन - नबी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कर क्षेत्र में गंगा जमुनी भाईचारा का मिसाल पेश करने पर चर्चा की गई एवं सुझाव लिया गया। जानकारी के अनुसार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन को इस्लाम धर्मावलंबी द्वारा बारहवें रवीउल अव्वल के तौर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है कि इस अवसर पर जुलूस -ए- मोहम्मदी का आयोजन किया जाता है।ईद

- मिलाद -उन -नबी के अवसर पर खैरात व सदका से जुड़े रस्म को भी अदा किया जाता है। शुक्रवार को ईद - मिलाद -उन -नबी से जुड़ी शांति समिति की बैठक में विभिन्न स्थानों से निकलने वाले जुलुस -ए-मोहम्मदी से जुड़े रुट चार्ट की जानकारी संबंधित जुलुस समिति सदस्यों द्वारा दिया गया ईद -मिलाद -उन -नबी के अवसर पर विभिन्न प्रमुख स्थानों एवं चौक चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सहित सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखा जायेगा। शांति समिति की बैठक में नगर प्रतिनिधि बंटी सिन्हा,संजय भारती, आफताब आलम, प्रिन्स आजम,शितुल सिन्हा सहित दर्जनों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: ईद - मिलाद -उन -नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित