Kishanganj News: कटिहार: पंचायत सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Kishanganj News: अमदाबाद में किशनपुर पंचायत के काली स्थान में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए। बीडीओ ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान किया।

Kishanganj News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। किशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित काली स्थान में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं।
शिविर में प्राप्त आवेदन
बीडीओ रणवीर कुमार ने बताया कि राजस्व, बिजली, मनरेगा, आवास, पेंशन, लोहिया स्वच्छता, कृषि, आरटीपीएस तथा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। पांच लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आठ लोगों को लेबर कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। पेंशन के चार, राशन कार्ड के पांच और बिजली से संबंधित तीन आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। संबंधित कर्मियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अवैध महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग:
शिविर में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने बीडीओ से गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने शराब बिक्री से हो रही परेशानी की जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि मामले को थानाध्यक्ष के संज्ञान में देकर कार्रवाई कराई जाएगी।बीडीओ ने बताया कि पंचायत सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाना है। उन्होंने ग्रामीणों से राशन कार्ड के लिए बिचौलियों के पास नहीं जाने और सीधे कार्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की। शिविर में मुखिया विमल देवी, सीओ हिंदूजा भारती,बीपीआरओ फरीद अहमद,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयकुमार, मुखिया प्रतिनिधि रमेश मंडल, अखिलेश मंडल, पंचायत सचिव राजीव रंजन सहित विभिन्न विभागों के कर्मी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।


