नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Apr 07, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज । संवाददाता किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित एक नर्सिंग होम में रविवार

नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

किशनगंज । संवाददाता किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित एक नर्सिंग होम में रविवार देर रात एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। परिजनों ने नर्सिंग होम कर्मियों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। हालांकि इस संबंध में अब थाना में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है। बताया जाता है की बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद उक्त नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था।

महिला ने एक नवजात को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी थी। जब परिजनों ने मरीज को कहीं और ले जाने की बात कही, तो नर्सिंग होम कर्मियों ने उन्हें जबरन एक दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।