नेपाल सीमा पर स्थिति हुई सामान्य
किशनगंज। संवाददाता नेपाल के पास सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को स्थिति सामान्य थी। अब

किशनगंज। संवाददाता नेपाल के पास सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को स्थिति सामान्य थी। अब लोगों का आवागमन भी हो रहा है। हालांकि एहतियातन सीमावर्ती थाना की पुलिस एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर स्थिति पर नियंत्रण रख रही है। किसी के संदिग्ध होने पर ही रुकवाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को भी पुलिस की चौकसी जारी थी। वहीं शुक्रवार की शाम को भी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्ती बढ़ाई गई है। एसपी सागर कुमार शनिवार को सीमावर्ती थाना के थानाध्यक्ष से स्थिति की जानकारी ले रहे थे।
एहतियातन भारत - नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सागर कुमार ने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया है। इधर पास के जिले में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी सीमा में सतर्कता बरती जा रही है। एहतियातन थानाध्यक्ष क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे है। नेपाल सीमा के समीप गलगलिया थाना क्षेत्र में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




