राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को ले बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को ले बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को ले बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

किशनगंज। संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा इन दिनों लगातार बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधकों से सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण समाप्त करने वाले ऋणियों को विशेष छूट देने की बात कही गई।
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया तथा ऋण संबंधी पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नोटिस निर्गत करने का भी निर्देश दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ ले सके। बैठक में यह भी कहा गया की पक्षकार व्यवहार न्यायालय में लंबित शमनीय वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर करवा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने कहा कि व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें दावा वाद, अपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस के मामले, विद्युत विभाग के मामले, पारिवारिक मामले (तलाक वाले मामले को छोड़कर), बैंक ऋण एवं टेलीफोन बिल से संबंधित मामले एवं अन्य वाद जो सुलहनीय,शमनीय प्रकृति का हो का निष्पादन आपसी समझौता से किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




