शहर की चार नाबालिग लड़कियां हुईं लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज में चार नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़कियां सोमवार को घर से निकलीं और किशनगंज रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जाने का टिकट लिया। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शहर की चार नाबालिग लड़कियां हुईं लापता

किशनगंज। किशनगंज शहर की चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता नाबालिग लड़कियां सोमवार को घर से निकली थी और किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर किसी ट्रेन से आगे जाने की बात बताई जा रही है। लापता नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इनकी बरामदगी में जुट गई है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज स्वयं मामले की जांच कर रहे है। शहर के एक व्यक्ति ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय भांजी, जो उनके पास रहकर पढ़ाई करती थी, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उनके साथ तीन नाबालिग लड़कियां भी थी। जिनकी उम्र 12, 13 और 14 वर्ष के करीब है। एक 10 वर्षीय बच्ची भी उनके साथ गई थी, लेकिन उसे किशनगंज रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया गया।

लापता लड़कियों की खोजबीन

चारों लड़कियां एक ई - रिक्शा से किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी और रेलवे टिकट काउंटर से कोलकाता जाने का टिकट लिया था। जब सुबह करीब 9 बजे तक नाबालिग लड़कियां घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की सूचना तुरंत आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी दी गई। किशनगंज एसडीपीओ खुसरो सिराज ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस और आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर नाबालिग लड़कियों की खोजबीन कर रही है। परिजनों ने आवेदन में यह भी बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कुछ देर के लिए नाबालिग लड़कियों से बातचीत कराई, लेकिन जब परिजनों ने उनके ठिकाने के बारे में पूछने की कोशिश की तो फोन तुरंत काट दिया गया। इसके बाद से परिजन पहले से ज्यादा परेशान हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज सदर थाना की पुलिस के द्वारा भी घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने भी पूरे मामले की जानकारी ली और नाबालिग लड़कियों की खोजबीन को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशनगंज में कितनी नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं?
किशनगंज में चार नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।