Kishanganj News: दो युवतियों के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा निवासी ने अपनी पुत्री और

Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा निवासी ने अपनी पुत्री और भतीजी के लापता होने की प्राथमिकी रविवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों युवतियों की खोजबीन शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 9 जुलाई की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच से दो युवतियां अपने घर से लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका। बाद में दोनों ने अपने मोबाइल से घर पर फोन कर बताया कि वे पटना पहुंच चुकी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पश्चिमपाली निवासी एक व्यक्ति दोनों युवतियों को एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ पटना ले गया है। आशंका जताई गई है कि दोनों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


