नाबालिग विधि निरुद्ध, पूछताछ
किशनगंज के सिटी तघरिया में पुलिस ने एक नाबालिग को 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। नाबालिग ने बताया कि दो युवकों ने उसे यह मादक पदार्थ दिया था और कहा था कि वह इसे एक निश्चित स्थान पर पहुंचा दे। पुलिस उन युवकों की तलाश में जुट गई है।

किशनगंज। किशनगंज शहर के सिटी तघरिया से मंगलवार की शाम सदर थाना की पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। नाबालिग लड़के से पूछताछ की गई। पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि दो युवकों ने उसे इस पैकेट को मुल्तानी मिट्टी बोलकर दिया था और कहा कि बताए हुए जगह पर पहुंचा देना। इसके बदले एक हजार रुपए देंगे। वहीं पुलिस उन दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने नाबालिग को उक्त मादक पदार्थ दी थी।
हालांकि पुलिस बारीकी से मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है की युवक को मादक पदार्थ देने वाले दोनों युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है और पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस को सिटी तघरिया के समीप मादक पदार्थ डिलीवरी की सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को दबोच लिया और तलाशी लेने पर नाबालिग के पास से ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ बरामद किया। वही मादक पदार्थ बरामद होते ही नाबालिक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई की गई है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


