ड्रग्स सिंडिकेट के शातिर सरगना की गिरफ्तारी के लिए तेलांगना जायेगी किशनगंज पुलिस

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

फरार आरोपी वाहिद की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राजड्रग्स सिंडिकेट के शातिर सरगना गिरफ्तारी के लिए तेलांगनाड्रग्स सिंडिकेट के शातिर सरगना गिरफ्तारी के लिए

ड्रग्स सिंडिकेट के शातिर सरगना की गिरफ्तारी के लिए तेलांगना जायेगी किशनगंज पुलिस

किशनगंज। संवाददाता मादक पदार्थ के एक बड़े सिंडिकेट के खुलासे के बाद पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे है,जिसकी आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। मिली जानकारी अनुसार ड्रग्स सिंडिकेट के शातिर रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही एक टीम तेलांगना जा सकती है। इधर, पुलिस को अब गिरोह के मास्टरमाइंड वाहिद की तलाश है। वाहिद की गिरफ्तारी के बाद कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। अभी वाहिद फरार है। बताया जाता है कि वाहिद के पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवारी तैयबपुर गांव स्थित घर में ही मादक पदार्थ के डीलिंग की योजना बनाई जा रही थी।

पकड़े गए तीनों आरोपी सहित एक फरार आरोपी वाहिद के घर में ही जमा हुए थे। यही से आगे की रणनीति तैयार की जानी थी लेकिन एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम और डीआरआई की टीम ने गिरोह के सदस्यों की पूरी योजना को धराशायी कर दिया। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के तीन सदस्यों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी वाहिद और एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस पूरी योजना बनाकर कार्रवाई के लिए पहुंची थी लेकिन वाहिद पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि फरार आरोपी वाहिद का नेपाल में भी मकान है। नेपाल और बिहार के किशनगंज सहित अन्य इलाकों से कारोबार को चलाता था। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क की कड़ियां नेपाल से लेकर किशनगंज और तेलंगाना के हैदराबाद तक फैली हुई हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी और फरार दोनों आरोपी इस नेटवर्क के लिए अलग अलग कार्य करते थे। सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। फरार आरोपी रजा आलम हैदराबाद से तकनीकी माध्यमों के जरिए ड्रग्स डीलिंग का कार्य करता था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम तेलंगाना रवाना होगी। गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना पुलिस के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल हर शातिर को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।