अलता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

गुरुवार को बिशनपुर के कमलपुर में 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुखिया अबु सलमान ने स्वच्छता कर्मियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी नागरिकों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए झाड़ू लगाकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई में हिस्सा लिया।

अलता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान

बिशनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत गुरुवार को कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत कमलपुर के अलता हाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा’ के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अबु सलमान ने किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता कर्मियों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई। अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छ एवं सुंदर पंचायत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुखिया अबु सलमान ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखकर ही स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर वार्ड सदस्य असगर अली, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गुलजार आलम, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार, राजेश कुमार सेठ, नौशाद आलम और रविशंकर सिन्हा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsअलता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान