फुलबरिया बाजार में जर्जर सड़क पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे वाहन व राहगीर

Dec 05, 2025 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

टेढ़ागाछ, एक संवाददाताफुलबरिया बाजार में जर्जर सड़क पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे वाहन व राहगीरफुलबरिया बाजार में जर्जर सड़क पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे

फुलबरिया बाजार में जर्जर सड़क पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे वाहन व राहगीर

टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र का मुख्य बाजार फुलबरिया बाजार की मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण करने एवं सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से बाजार का मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। सड़कों पर कई छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण बारिश का पानी उन गड्ढों में भर जाता है। बाजार की मुख्य सड़क का अतिक्रमण होने से रोजाना गाड़ियों की लंबी कतारें लाइन में लगी रहती है। जिससे भारी जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है।

नाला की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है और तो और इतने बड़े राजस्व उगाही केंद्र में जल निकासी हेतु उचित नाले का भी प्रबंध नहीं है। बाजार में हालाकि दो छोटे-छोटे नालों का निर्माण हुआ है लेकिन एक नाला में कचरा जमा होने से जल निकासी अवरुद्ध हो गया है और कुछ महीने पहले बने नाले की लंबाई भी काफी कम है। बाजार की सहायक सड़के भी बदहाली की मार झेल रही हैं। सड़कों पर हमेशा पानी जमा रहता है। इस बाजार में हमेशा किसी ना किसी कार्य को लेकर लोगों का अधिक संख्या में आना जाना लगा रहता है। बाजार में सरकारी विद्यालय, डाकघर, सीएसपी, प्रमुख मंदिर- मस्जिद एवं कई प्रमुख दुकाने हैं, इसके बावजूद यहां सड़क की बदहाली जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के लापरवाही का नजारा है। समाजसेवी मिलन तिवारी ने बताया कि जब सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों को कहा जाता है तो वे कहते हैं कि इतनी बड़ी सड़क का मरम्मतीकरण हमारे फंड से होना संभव नहीं है इसका निर्माण सांसद या विधायक ही करवा सकते हैं इस कारण सड़क का मरम्मतीकरण अब तक नहीं हो पाया है। साथ ही स्थानीय निवासियों ने बताया कि सांसद, विधायक केवल चुनाव के ही समय नजर आते हैं हमारी समस्या जानने-समझने के लिए उनके पास समय तक नहीं हैं ’ स्थानीय निवासी जगमोहन तिवारी, विजय साह स्वर्णकार, अरुण साह, अशरफ अली, नौरंग अग्रवाल,शहजादा अंसारी, परमेश्वर साह, रवि सिंह, मकसूद आलम, गोपाल पैकड़ा , मोजीम आलम, अशोक स्वर्णकार, गोपाल साह, अविनाश साह , सुनील साह, कन्हैया महतो आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है, जिससे फुलबरिया बाजार की सड़क एवं जल निकासी का उचित समाधान हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;