
उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर का विधायक ने किया निरीक्षण
उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर का विधायक ने किया निरीक्षण उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर का विधायक ने किया निरीक्षण उच्च माध्यमिक विद्यालय
किशनगंज। एक संवाददाता कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर, किशनगंज का मंगलवार को विधायक सरवर आलम ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएससी) का गठन किया गया तथा सभी सदस्यों के साथ विधायक सरवर आलम द्वारा संवाद एवं बैठक संपन्न हुई। विधायक सरवर आलम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण एवं करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्वयं को कम नहीं आंकना चाहिए तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस जैसे उच्च पदों तक पहुँचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया।
विधायक सरवर आलम ने अपने जीवन संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने जमीन से उठकर मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनका संबोधन छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर विधायक द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती कुमारी गुड्डी के शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। साथ ही उन्होंने संपूर्ण विद्यालय परिवार की एकजुटता, समर्पण और कार्यशैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम विद्यालय परिवार, छात्रों एवं अभिभावकों के लिए अत्यंत प्रेरक एवं स्मरणीय रहा। विद्यालय के उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार जायसवाल द्वारा विधायक का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। मध्य विद्यालय बेलवा काशीपुर के प्रधान शिक्षक शहजाद अनवर द्वारा विधायक को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




