बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित

Apr 08, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित

बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित

किशनगंज । संवाददाता बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है। मामले में एक कांड में जप्त मवेशी के सुरक्षा में लगे व्यक्तियों के मिली भगत से मवेशी को बदलने के आरोप में उक्त अवर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित किया गया है। बहादुरगंज थाना अंतर्गत जप्त मवेशियों की अदला-बदली से संबंधित मामला एसपी के संज्ञान में आया था। एसपी के संज्ञान में मामला आने पर बहादुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच करवाई गई। अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज के प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना में चार वाहनों से कुल 26 जर्सी गाय बरामद किया गया था।

जिसमें से कुछ मवेशियों को कांड के अनुसंधानकर्ता एवं मवेशियों की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत से अदला-बदली कर दिया गया जो विधि विरूद्ध कार्य किया जाना प्रतीत होता है। यह कृत्य गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता एवं अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का परिचायक है। अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार को पांच दिनों के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह को तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।