Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj SP Sagar Kumar Inspects City Security Measures Amid Rising Crime
देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर निकले एसपी

देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर निकले एसपी

संक्षेप:

पेज चार की लीड खबर देर रात शहर की सुरक्षा का जायजा लेने सड़कदेर रात शहर की सुरक्षा का जायजा लेने सड़कदेर रात शहर की सुरक्षा का जायजा लेने सड़कदेर रात

Sep 04, 2025 04:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। संवाददाता एसपी सागर कुमार ने मंगलवार की देर शाम शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लिया।एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने लहरा चौक.पश्चिमपाली ,लोहारपट्टी,मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, सोनारपट्टी, गांधी चौक आदि स्थानों का जायजा लिया।एसपी रात्रि में अपने आवास से निकले।वे कहां जाएंगे,इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी।एसपी सीधे शहर का भ्रमण करने लगे।इस दौरान लहरा चौक, पश्चिमपाली ,सुभाष पल्ली, डेमार्केट का मुआयना करते हुए गांधी चौक पहुंचे।गांधी चौक पर एसपी अपने वाहन व काफिले को रुकने को इशारा किया।वाहन

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रुकते ही एसपी श्री कुमार वाहन से उतर कर,गांधी चौक में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने लगे।एसपी ने यह देखा की उस समय वहां कितने पुलिस कर्मी तैनात है। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन अच्छे से कर रहे है या नहीं।एसपी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद एसपी लोहारपट्टी होते हुए मोतीबाग और ढ़ेकसरा के बीच बने ब्रिज के पास पहुंचे।एसपी ने सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र को देखा।एसपी ने थानाध्यक्ष को इस क्षेत्र के गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया।वहीं एसपी ने गश्ती वाहनों के बारे के भी जानकारी ली।साथ ही यह भी पड़ताल की गई की कौन से गश्ती वाहन किस लोकेशन में है। इस दौरान एसपी लोगों से भी मिले। सबसे खास बात यह रही की एसपी अचानक से क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलेंगे, इसका अंदाजा पहले से किसी पुलिस कर्मी को नहीं था। एक माह में तीसरी बार क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले एसपी अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी इन दिनों लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है।महज एक माह में ही एसपी तीन से चार बार रात्रि में क्षेत्र भ्रमण कर चुके है। स्थिति ये हो चुकी है की अब तो थाने के पुलिस पदाधिकारियों को यह लगने लगा है की जब साहब जिला के थाना क्षेत्रों का मुआयना करने निकल जाएंगे।अब पुलिस पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने लगे है। किन्हीं पुलिस पदाधिकारी को पहले से यह मालूम नहीं रहता है की साहब कब किस ओर निरीक्षण के लिए निकल जाएंगे।एसपी सागर कुमार ने कहा कि समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यव्स्था का जायजा लिया जाता है।यह भी पड़ताल की जाती है कि पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं।