ट्रेन, बस से होली पर घर पहुंचने लगे लोग

Mar 02, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

बस से होली पर घर पहुंचने लगे लोग टे्रन, बस से होली पर घर पहुंचने लगे लोग टे्रन, बस से होली पर घर पहुंचने लगे लोग टे्रन, बस से होली पर घर पहुंचने लग

ट्रेन, बस से होली पर घर पहुंचने लगे लोग

किशनगंज। संवाददाता होली में में अब एक दिन शेष बचा गया है। होली का पर्व नजदीक आते ही अब लोग अपने शहर गांव पहुंचने लगे हैं। रोजगार के लिए बाहर रह रहे लोग शनिवार की शाम और रविवार को भी किशनगंज रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से उतर रहे थे। लेकिन जो स्थिति पहले थी वो इन दो दिनों में भी वैसी ही रही। नॉर्थ एक्सप्रेस ट्रेन हो या फिर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हो या होली स्पेशल ट्रेन सभी में भीड़ थी। अब भी कुछ लोग किसी तरह से यात्रा कर किशनगंज पहुंचे थे। एक साप्ताहिक ट्रेन से रविवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे दो - तीन लोग प्लेटफार्म संख्या एक से उतर कर आगे बढ़ रहे थे।पूछने

पर बताया कि हम लोग बैंगलोर से होली का पर्व मनाने घर वापस लौटे है।यह पूछने पर की यात्रा करने में कोई परेशानी तो नहीं हुई। तो बताया गया की घर वाले होली में घर आने को कह रहे थे। घर वाले होली अपने घर में ही मनाने बोल रहे थे।पहले से छुट्टी नहीं मिल रही थी। जिस कारण पंद्रह दिन पहले टिकट आरक्षित करवाया था।तीन टिकट बनवाया था। एक ही सीट कन्फर्म मिला। किसी तरह से यात्रा कर हम तीन आदमी यहां पहुंचे है। सियालदाह से आने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे कुछ यात्रियों ने बताया कि चेन्नई में एक फर्म में काम करते है। सीधे किशनगंज का टिकट नहीं मिल रहा था,इसलिए सियालदाह तक स्लीपर में आए और वहां से कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में किसी तरह से यात्रा कर किशनगंज पहुंचा हूं।इधर कई लोग ऐसे भी है, जिन्हें ट्रेन में स्लीपर में किशनगंज तक का सीट नहीं मिलने पर सामान्य बोगी में ही यात्रा कर पहुंचे थे। रविवार को भी कुछ यात्री गाजियाबाद से भाया पटना होते हुए किशनगंज पहुंचे थे। ये यात्री गाजियाबाद से एक्सप्रेस ट्रेन में पटना पहुंचे थे। पटना से कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से सामान्य बोगी में ही सफर करते हुए किशनगंज पहुंचे थे। एक यात्री सुनील मोहम से पूछने पर बताया कि गाजियाबाद से पटना तक का कन्फर्म टिकट मिला था।लेकिन पटना से सामान्य बोगी में ही यात्रा करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।