आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश

Feb 12, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

जिले में आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 79.02 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग हो पाया गया है।

आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश

किशनगंज। जिले में आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 79.02 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग हो पाया गया है, अभी भी 20.98 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग किया जाना अवशेष है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग / निर्धारित समय पर नहीं की जाएगी, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लामुक परिवार को नहीं दिया जाएगा।

जिले में माह फरवरी, 2026 के खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत 16.74 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय ताकि खाद्यान्न वितरण में जिला अव्वल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।