लूट मामले का खुलासा, एसआईटी ने तीन लोगों को कब्जे में लिया

Jan 16, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज में 13 जनवरी 2026 को फाइनेंस कर्मियों से 2 लाख 87 हजार 500 रुपए की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक शहनवाज आलम है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की और 91 हजार 100 रुपए बरामद किए।

लूट मामले का खुलासा, एसआईटी ने तीन लोगों को कब्जे में लिया

किशनगंज, संवाददाता। 13 जनवरी 2026 को पिछला पंचायत के पतलवा में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शहनवाज आलम दक्षिण टोला, बबलू आलम मोहम्मदपुर व बाबुल आलम पिछला पंचायत का रहने वाला है। सभी किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के हैं। एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 13 जनवरी को पिछला पंचायत के पतलवा में दो फाइनेंस कर्मी से 2 लाख 87 हजार 500 रुपए लूट की घटना घटित हुई थी।

घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 91 हजार 100 रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही एक बाइक, पांच मोबाइल, पावर बैंक, स्लिप निकलने वाला डिवाइस बरामद किया गया है। घटना में चार आरोपी शामिल थे। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी कर रही है। केस दर्ज किए जाने के महज 24 घंटे के बाद घटना का उद्भेदन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य संकलन की जा रही थी। पकड़े गए बदमाश फरार होने की फिराक में थे। फाइनेंस कर्मी को लूटने से पहले से की थी रेकी घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले फाइनेंस कर्मियों की रेकी की थी। पकड़े गए सभी बदमाश घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। बदमाशों को पहले से पता था कि फाइनेंस कर्मी रुपए कलेक्शन करने के बाद रुपए लेकर इसी रास्ते से आने वाला है। देर शाम होने के कारण बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाया। इसके बाद पिछला पंचायत के पतलवा में घात लगाकर बदमाशों के गुजरने का इंतजार करने लगे और दोनों फाइनेंस कर्मी जैसे ही वहां से गुजर रहे थे। रुकवाकर हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया था। ये हुई थी घटना 13 जनवरी की देर शाम फाइनेंस कर्मी पूर्णिया बी. कोठी निवासी अनिल कुमार अपने एक अन्य कर्मी के साथ राशि लेकर ब्रांच जा रहे थे। तभी पतलवा के पास बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख 87 हजार 500 रुपये लूट लिए थे। अन्य सामान भी थे। अपराध छोड़ें बदमाश एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी बदमाश अपराध करने की मंशा रख रहे हैं,तो वे अपराध छोड़ दें। अपराध करेंगे तो किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे। कड़ी कार्रवाई होगी। एसआईटी में ये थे शामिल टीम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, अवर निरीक्षक शंखराज कर्ण, नीतीश कुमार, धीरज कुमार,अवर निरीक्षक रविशंकर, अवर निरीक्षक सुधीर कुमार,अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती व तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;