जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला
जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला

किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अनुसंधान, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। जिले में कुल 49 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें दो वर्ष की पदस्थापन अवधि पूर्ण अथवा लगभग पूर्ण कर चुके ऐसे कुल 35 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 14 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यालयों के ऑफिस कार्य के स्थल पर पदस्थापित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बहादुरगंज थाना की महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी को दिघलबैंक थाना की अनुसंधान इकाई में अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है, किशनगंज सदर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक स्वाती पटेल को बहादुरगंज थाना भेजा गया है, जहां उन्हें महिला हेल्प डेस्क का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, अवर निरीक्षक सुजीत कुमार को बहादुरगंज थाना की अनुसंधान इकाई में, अवर निरीक्षक उमाशंकर यादव, मोहम्मद जिकरुल्लाह, सुनैना कुमारी, अजय कुमार, रामजी शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, हलधर यादव, विजय प्रताप यादव एवं अशोक कुमार समेत कई अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश के तहत कई अधिकारियों को अनुसंधान इकाई, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना प्रभारी, थाना लेखक तथा सीपीडब्ल्यू के अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। तबादले की सूची में बहादुरगंज, पोठिया, गलगलिया, जियापोखर, कोचाधामन, पौआखाली, सुखानी, टेढ़ागाछ, फतेहपुर, बीबीगंज, कुर्लीकोट एवं पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। एसपी के द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग की इस प्रशासनिक कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था एवं अनुसंधान कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。
किशनगंज
रात्रि गश्ती के साथ अब मॉर्निंग पेट्रोलिंग अभियान भी हुआ शुरू
पेट्रोलिंग अभियान
विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन जांच अभियान
किशनगंज। संवाददाता
एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि पेट्रोलिंग अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है। एसपी की पहल पर अब मॉर्निंग पेट्रोलिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है। रविवार की अहले सुबह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत अलग शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। ये पुलिस पदाधिकारी अब सुबह की शिफ्ट में भी मॉर्निंग पेट्रोलिंग करेंगे। अक्सर ऐसा देखा जाता था की रात्रि पेट्रोलिंग के बाद सुबह में पेट्रोलिंग कम हो जाती थी। इससे शराब आदि के तस्कर सुबह के समय में शराब आदि खपाए जाने की फिराक में रहते थे। लेकिन एसपी संतोष कुमार की पहल पर अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस की टीम रात्रि पेट्रोलिंग के अलावा मॉर्निंग पेट्रोलिंग भी करेगी। वहीं शनिवार की रात्रि को भी जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी। इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूम रहे लोगों को शक के आधार पर उनके वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी। वहीं कई वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया और उनसे रात्रि में निकलने का स्पष्ट कारण भी पूछा गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि रात्रि पेट्रोलिंग के साथ साथ मॉर्निंग पेट्रोलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


