Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj Police Seizes 4 53 kg Marijuana and 40 48 Liters of Foreign Liquor in Major Drug Bust
कोचाधामन में 4.530 ग्राम मादक पदार्थ व 40.48 लीटर विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार

कोचाधामन में 4.530 ग्राम मादक पदार्थ व 40.48 लीटर विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार

संक्षेप: पेज तीन की लीड खबर कोचाधामन में 4.530 ग्राम मादक व 40.48 लीटर विदेशीकोचाधामन में 4.530 ग्राम मादक व 40.48 लीटर विदेशीकोचाधामन में 4.530 ग्राम मादक व 4

Wed, 3 Sep 2025 04:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने शाहपुर गांव से 4.530 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ एवं 40.48 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को सोमवार की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हिम्मतनगर पंचायत के शाहपुर वार्ड 06 निवासी धनंजय कुमार सिंह अवैध रूप से विदेशी शराब बंगाल से लाकर अपने घर एवं परिसर में छिपाकर बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से सशस्त्र बल, स्वान दस्ता के साथ ग्राम शाहपुर वार्ड 06 निवासी धनंजय कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी धनंजय कुमार सिंह फरार हो गया, लेकिन उसके घर एवं परिसर की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित गांजा जैसे मादक पदार्थ 4.530 किलोग्राम एंव विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब 40.48 लीटर बरामद किया गया। इस संबंध में कोचाधमन थाना में आरोपी धनंजय कुमार सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धारा 8/20 (ई) (प) (ठ) एवं बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम-2022 की धारा-30 (ए) के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही हैं। कांड का अनुसंधान जारी हैं। फरार आरोपी धनंजय सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। कोचाधमन थाना कांड सं0-50/16 दिनांक-12.03.2016, धारा-290 भा०द०वि० एवं 47 (ए) बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम आरोप-पत्र सं0- 66/16, दिनांक 31.05.2016 एवं 2. कोचाधमन थाना कांड सं0-38/19 दिनांक-13.02.2019. धारा-341 /323/337/338/504/379/447/34 भा०द०वि० एवं आरोप-पत्र सं0-59/19, दिनांक-13.04.2019 धनंजय सिंह आरोपी है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ वन के अलावा कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रेहान अहमद, छोटेलाल मंडल व अन्य शामिल थे।