होली पर्व पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का निर्देश

Mar 03, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज में होली पर्व के लिए सोमवार से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी संतोष कुमार ने सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की बात कही है। शराब की तस्करी पर नजर रखने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

होली पर्व पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का निर्देश

किशनगंज। संवाददाता होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए जाने को लेकर प्रशासन व पुलिस हर प्रकार से सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है। सुरक्षा को लेकर जिले में 256 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है।

एसपी ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। जबरन रंग लगाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। एसपी ने कहा कि बिहार में पूर्णशराब बंदी है। ऐसे में लोग पूर्ण शराब बंदी कानून का पालन करें। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम सादे लिबास में भी नजर रखेगी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर सोशल मीडिया की हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रहेगी। एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें। डिलेवरी ब्वॉय पर रखी जा रही है नजर होली में शहर में छोटी से बड़ी शराब की खेप न पहुंचे इसके लिए सभी चेक पोस्ट में पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से डिलेवरी ब्वॉय पर पुलिस व उत्पाद टीम की नजर रहेगी। बंगाल सीमा समीप होने के कारण डिलेवरी ब्वॉय स्कूटी व बाइक से शराब लेकर शहर में खपाये जाने की फिराक में रहते है। ऐसे में पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है। इन स्थानों में रहेगी मजिस्ट्रेट की तैनाती किशनगंज में 46 स्थानों में, कोचाधामन प्रखंड में 24 ,बहादुरगंज प्रखंड में 24 ,ठाकुरगंज प्रखंड में 68 स्थानों में, दिघलबैंक प्रखंड में 28 , पोठिया प्रखंड में 37, टेढ़ागाछ प्रखंड में 26 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति रहेगी। वही शहरी क्षेत्र में गश्ती दल बनाया गया है। गश्ती दल लगातार सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी। आपदा कार्यालय में ज़िला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का नम्बर भी जारी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का ये नम्बर जारी किया गया है। 06456-225152 वरीय अधिकारियों के नंबर डीएम 9473191371 एसपी 9031827893 डीडीसी 9431818380 एसडीएम 9473191373 एसडीपीओ वन 9031832802 एसडीपीओ टू 9031832804 सिविल सर्जन 9470003399 जिला अग्निशमन 06456/222744

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।