Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj Police Goes Hi-Tech New Mobile App for Public Complaints and Transparency
किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने के प्लान पर काम शुरू

किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने के प्लान पर काम शुरू

संक्षेप:

किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने के प्लान पर काम शुरू किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने के प्लान पर काम शुरू किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने के प्लान पर काम शुरू

Jan 31, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज पुलिस को हाइटेक बनाने के लिए एसपी संतोष कुमार बड़े प्लान पर काम कर रहे हैं। जिले की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में पुलिस कप्तान संतोष कुमार की महत्वपूर्ण पहल पर स्पेशल टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। अब आम लोगों को अपनी फरियाद लेकर थाना या पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किशनगंज पुलिस एक ऐसे मोबाइल ऐप पर काम कर रही है, जिसके माध्यम से जनता को पुलिस से जुड़ी कई सेवा एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेंगी। कुल मिलाकर, किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने की यह योजना जिले में पुलिसिंग की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है।

मोबाइल ऐप, डिजिटल निगरानी और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद सीधा, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा, यही इस पहल का मूल उद्देश्य है। साइबर डीएसपी को सौंपी गयी जिम्मेदारी, जल्द दिखेगा बदलाव एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस प्रस्तावित ऐप के जरिए कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगा और यह भी जान सकेगा कि उसके आवेदन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। यदि कार्रवाई नहीं हुई है तो उसका कारण भी ऐप पर ही दिखेगा। यानी शिकायत से लेकर समाधान तक की पूरी जानकारी अब आम जनता को सीधे उनके मोबाइल पर मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक पीपुल्स फ्रेंडली बनाना और जनता व पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है। इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी साइबर डीएसपी को सौंपी गई है। पटना के तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ऐप की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस के कार्यसंस्कृति में व्यापक सुधार की दिशा में कदम है। इसके तहत जिले के हर थानाध्यक्ष को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं, जवान से लेकर अधिकारियों तक सभी को कंप्यूटर की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी। रिपोर्टिंग, शिकायतों का निस्तारण, डेटा अपडेट और ऑनलाइन संवाद-इन सभी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी तेज़ी से चल रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस को आम जनता से जुड़ने के लिए तकनीक का सहारा लेना ही होगा, तभी पुलिस और जनता के बीच बनी डर की खाई को पाटा जा सकेगा। आमलोग व पुलिस के बीच तीसरे की कोई जरूरत नहीं एसपी संतोष कुमार ने दो टूक कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच किसी तीसरे व्यक्ति या बिचौलिये की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस तक आम लोगों की पहुंच सरल, सुलभ और सम्मानजनक होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवा देना है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि पुलिस सेवा के नाम पर दलाली करने वाले बिचौलियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति पुलिस से जुड़ी किसी सेवा के बदले रुपये की मांग करता है, तो आम नागरिक बिना देर किए इसकी शिकायत सीधे एसपी से कर सकते हैं। एसपी संतोष ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए ही सरकार पुलिस को वेतन देती है। ऐसे में सेवा के बदले किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या भ्रष्ट आचरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पहल न केवल पुलिस की जवाबदेही तय करेगी, बल्कि आम जनता को भी सशक्त बनाएगी। एसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम की सूचना देने की गुजारिश की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;