शराब पीने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

शराब पीने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

संक्षेप:

किशनगंज। संवाददाता शराब पीने के आरोप में लोग गिरफ्तारशराब पीने के आरोप में लोग गिरफ्तारशराब पीने के आरोप में लोग गिरफ्तारशराब पीने के आरोप में लोग गिर

Dec 12, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात्रि विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया।जिसमें कुल ग्यारह लोगों को पकड़ा गया। ग्यारह व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट,फ़रिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई।कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई अलग अलग स्थानों से की गई है।सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

व्यवहार न्यायालय परिसर में आज लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत किशनगंज। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार लगाया जाएगा।उक्त लोक अदालत को लेकर सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल संचालन हेतु सुशांत कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा कुल पांच पीठ का गठन किया गया है ।जिसमें दावा वाद, अपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस के मामले, विधुत विभाग के मामले, पारिवारिक मामले (तलाक वाले मामले को छोड़कर), बैंक ऋण एवं टेलीफोन बिल से संबंधित मामले एवं अन्य वाद,विवाद जो सुलहनीय व शमनीय प्रकृति का हो का निष्पादन आपसी समझौता से किया जाएगा। जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर थाने में लगेगा जनता दरबार किशनगंज।संवाददाता जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को जिले के सभी थाने में जनता दरबार लगाया जाएगा।सभी अंचल के सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया जाएगा।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक थाने में लगाये जाने वाले जनता दरबार को प्राथमिकता के रूप में लिया जाता है।जिसमे जमीन संबंधित मामलों का निपटारा सुलह के आधार पर किया जाता है। पुलिस परामर्श केंद्र सुलझेंगे मामले किशनगंज। संवाददाता एसपी कार्यालय परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया जाएगा।प्रत्येक शनिवार को परामर्श केंद्र लगाया जाता है।परामर्श केंद्र में पति-पत्नी, आपसी कलह व घरेलू विवाद का निपटारा सुलह के आधार पर किया जाता है।परामर्श केंद्र में जिले भर के फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते है।इसमे दोनों पक्षों को नोटिस किया जाता है।परामर्श केंद्र की प्राथमिकता रहती है की इस प्रकार के विवादों का निपटारा बिना केस के ही हो जाए। 18 से 26 दिसंबर तक राम कथा का होगा आयोजन किशनगंज। संवाददाता शहर के लोहारपट्टी स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 18 दिसंबर से होगी व 26 दिसंबर को समापन होगा। 27 दिसंबर को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। अयोध्या से आने वाले बाल व्यास अमन शास्त्री महाराज के द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा आयोजन की तैयारी की जा रही है।कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।