किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

515.670 ग्राम हेरोइन के साथ तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना सहित दो फरार किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तारक

किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 515.670 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य सरगना सहित दो अन्य शातिर आरोपी मौके से फरार हो गए। किशनगंज पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर रविवार को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी गयी। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार को पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवारी तैयबपुर गांव में एक बड़े ड्रग्स सौदे की योजना बनाई जा रही है।

सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में पोठिया थाना पुलिस सहित कई अधिकारी और जवान शामिल थे। इस मामले में पोठिया थाना में कांड संख्या 173/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने चलाया ऑपरेशनरात करीब 10 बजे कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहिद नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद पांच लोग भागने लगे, जिनमें से तीन को मौके पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहवर आलम (40 वर्ष), रफीक अंसारी (40 वर्ष) दोनों पे. जहूर अली, पानबाड़ा निवासी और मो. सद्दाम (32 वर्ष) पे.मो. जीमल छतरगाछ निवासी के रूप में हुई है। वहीं, मुख्य आरोपी वाहिद (36 वर्ष) पे. नुरुद्दीन फुलबाड़ी तैयबपुर निवासी और एक अन्य व्यक्ति हमिदुल पे. महबूब खान, दरभंगिया टोला गलगलिया निवासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने न सिर्फ हेरोइन बरामद की, बल्कि दो मोटरसाइकिल, एक चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, नाप-तौल मशीन और नेपाली करेंसी भी जब्त की है। बरामद सामान से यह स्पष्ट होता है कि गिरोह संगठित तरीके से लंबे समय से तस्करी में संलिप्त था।नेपाल में रहता है तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना वाहिदजांच में यह सामने आया है कि फरार आरोपी वाहिद का परिवार नेपाल में रहता है और वह सीमा पार से आकर अपने नए घर में ड्रग्स का कारोबार संचालित करता था। गिरोह का नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल, नेपाल और तेलंगाना तक फैला हुआ है। इस गिरोह के सदस्य तकनीकी माध्यमों से भी सौदेबाजी करते थे।हैदराबाद में बैठकर राजा कर रहा ड्रग्स डीलिंगपुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि इस नेटवर्क में शामिल राजा आलम नामक व्यक्ति हैदराबाद से ड्रग्स डीलिंग को संचालित कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना पुलिस के साथ समन्वय कर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी सामने आया है कि फरार आरोपी हमिदुल पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और उसके परिवार के अन्य सदस्य भी इसी तरह के अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच भी कर रही है और आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।रहवर आलम पिता फैज मोहम्मद, पानबाड़ा वार्ड 10 थाना पोठिया, जिला किशनगंज (तेलांगना से ड्रग्स की डील करने वाला तस्कर राजा आलम का भाई), रफीक अंसारी पिता जहुर अली. पानबाड़ा वार्ड 10 थाना पोठिया, जिला किशनगंज (स्थानीय वार्ड पार्षद का पति) व मो. सद्दाम पिता मो. जीमल वार्ड 01 छतरगाछ थाना पहाड़कट्टा, जिला किशनगंज (फरार तस्कर वाहिद का मुख्य सहयोगी) शामिल हैं।ये सब हुई बरामदगीअवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) 515.670 ग्राम, जायलो चार पहिया वाहन एक, बुलेट एक, मोटरसाईकिल एक, मोबाईल चार, नाप-तौल मशीन एक, पर्स एक, आधार कार्ड/पैन कार्ड/ वोटर आई कार्ड तीन, बंधन बैंक का डेबिट कार्ड एक, आईडीबीआई बैंक का डेबिट कार्ड एक, सिदार्थ बैंक का वीजा कार्ड एक, 455 रुपए नेपाली करेंसी जब्त की गई है।छापामारी में तकनिकी दल में पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिलमंगलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, मो. मुश्ताक, पुलिस निरीक्षक-सह-प्रभारी जिला आसूचना इकाई, अंजय अमन, पुनि सह थानाध्यक्ष पोठिया थाना, पुअनि सोना कुमार, जिला आसूचना इकाई, पुअनि सुजीत कुमार पोठिया थाना, पीटीसी मनीष कुमार भारती, जिला आसूचना इकाई, सिपाही धनंजय कुमार जिला आसूचना इकाई, सिपाही सुनील कुमार, जिला आसूचना इकाई, चीता (एसटीएफ) के पुलिस कर्मी, क्यूआरटी थाना का सशस्त्र बल, चालक एवं पुलिस कर्मी शामिल हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।