आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Feb 28, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शहर के लोहारपट्टी से गुरुवार की शाम आठ लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सल्टू दास लोहारपट्टी का रहने वाला है। कार्रवाई प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पूजा प्रिया के नेतृत्व में की गई। सदर थाना की पुलिस को लोहारपट्टी में एक घर में शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब झोले में रखा हुआ था पकड़े गए आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।