होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर बरती जा रही है सतर्कता

Mar 02, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर बरती जा रही है सतर्कता होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर बरती

होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर बरती जा रही है सतर्कता

किशनगंज। संवाददाता होली पर्व में बंगाल से शराब की तस्करी की संभावना के मद्देनजर उत्पाद विभाग व किशनगंज पुलिस की टीम सतर्कता बरत रही है। तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है। किशनगंज सीमावर्ती क्षेत्रों से लगने वाला जिला है। बंगाल व नेपाल की सीमा भी किशनगंज के बिल्कुल करीब है। ऐसे में शराब के कारोबारी शराब खपाये जाने की योजना बना रहे होंगे। इसके लिए प्रत्येक दिन चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में पांच चेक पोस्ट कार्यरत है। रामपुर चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, चरघरिया सहित पांचों चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा है कि चेक पोस्टों में चेकिंग अच्छे से करनी है। जरा सी लापरवाही न बरतें। तस्कर भी इसी बात का फायदा उठाने की फिराक में रहेंगे। टीम को पूरी तरह से सतर्क रहना है। पूर्व में जो शराब जप्त हुए है। उनमें शराब बंगाल के पांजीपाड़ा व दालकोला ,रामपुर की ओर से लाया गए थे। इसलिए इस रास्ते मे विशेष रूप से सतर्कता बरती जानी है। रामपुर चेक पोस्ट व किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर चेकिंग अभियान चलाया जाना है। इसके साथ ही ठाकुरगंज, गलगलिया,बहादुरगंज, कोचाधामन में भी चेकिंग की जानी है। तीन टीम का किया गया है गठन शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग के द्वारा तीन अलग अलग टीम गठित किया गया है। टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना,उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी,उत्पाद निरीक्षक हैदर अली सहित अन्य उत्पाद अधिकारी शामिल है। मोबाइल टीम भी बनाया गया है। टीम अलग अलग शिफ्ट में 24 घंटे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। स्कैनर की मदद से भी वाहनों की जांच की जा रही है। पॉकेट रास्तों में भी रहेगी टीम की नजर होली पर्व को लेकर पॉकेट रास्तों में भी निगरानी बरती जाएगी।शहर मे प्रवेश के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पॉकेट रास्ते हैं।उन रास्तों को चिन्हित कर निगरानी बरती जाएगी। विशेष रूप से डिलेवरी ब्याय पर भी निगरानी बरती जा रही है। इसके लिए चेक पोस्टों में भी यह देखा जाएगा की कही स्कूटी या बाइक से शराब तो नहीं लाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की टीम व ड्रोन से होगी कार्रवाई होली पर शराब की तस्करी न हो इसके लिए उत्पाद विभाग और किशनगंज पुलिस सख्त से सख्त कदम उठाएगी।डॉग स्क्वायड की टीम व ड्रोन की मदद से एएलटीएफ की टीम सघन छापेमारी अभियान चलाएगी।डॉग स्क्वायड की टीम चुलाई शराब वाले ठिकानों का पता लगाएगी।इसके बाद चुलाई शराब वाले ठिकानों को ध्वस्त किया जाएगा। एंबुलेंस से हो रही शराब की तस्करी शराब की तस्कर की मंशा रखने वाले नए-नए तरीके अपनाकर उत्पाद टीम व पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। 22 फरवरी को फरिंगगोला चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक एंबुलेंस से 10.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था। एंबुलेंस चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आमतौर पर एंबुलेंस देख कर अमूमन जांच भी नहीं की जाती है।लेकिन उक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। जांच में शराब बरामद किया गया था। बोलें उत्पाद अधीक्षक उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्करी न हो इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उत्पाद कर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है।शराब माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत वाहन जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।