Kishanganj News: ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Kishanganj News: ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर  शांति समिति की बैठक आयोजित

Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को किशनगंज सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में पर्व की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीएम अनिकेत कुमार ने जुलूस को सौहार्दपूर्ण माहौल में निकालने की अपील की। पूरे शहर में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। ​एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। शहर के सभी चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। बैठक में सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी स्थानीय लोगों से संवाद कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शनिवार को शाम टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आपसी भाईचारे को बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना परिसर में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष दिलशाद खान, बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार जनप्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं सहित कई लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचना और प्रशासन के साथ मिलकर पर्व को सफल बनाने में सहयोग की अपील करना था। बीडीओ अजय कुमार एवं सीओ शशि कुमार ने सभी से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।

फोटो 22 अगस्त केगंज 15 : शनिवार को किशनगंज में शांति समिति की बैठक में मौजूद एसडीएम अनिकेत कुमार व अन्य पदाधिकारी व लोग

सामान्य प्रश्न

✦किशनगंज में ईद मिलाद-उन-नबी पर्व की तैयारी के लिए कब बैठक हुई थी?−
किशनगंज में ईद मिलाद-उन-नबी पर्व की तैयारी के लिए शनिवार को बैठक आयोजित की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित